• सभी प्रमुख/मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों को अपने चिकित्सालय हेतु कार्यालयाध्यक्ष को प्रदत्त प्रशासनिक अधि‍कारों का निर्वहन करना।
  • सभी प्रमुख/मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों को वित्तीय हस्तपुस्ति‍का में वर्णिकत प्राविधानों के अन्तर्गत प्राप्त आहरण वितरण अधि‍कारों का सम्पादन करना।
  • सभी प्रमुख एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों को अपने चिकित्सालय में कार्यरत तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के सभी सेवानिवृत्त लाभों जैसे पेंशन, ग्रेच्युटी, नकदीकरण अवकाश, जी०पी०एफ० एवं लिंक इंश्योरेन्स के प्रकरणों को स्वीकृत करते हुए निस्तारित किये जाने के अधि‍कार का सम्पादन करना।
  • सभी प्रमुख/मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों को अपने चिकित्सालय में कार्यरत तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को समय-समय पर वित्तीय हस्तपुस्ति‍का में कार्यालयाध्यक्ष हेतु उल्लि‍खि‍त एवं शासन द्वारा प्रदत्त सभी प्रकार के अवकाश स्वीकृत किये जाने के उत्तरदायित्व का निर्वहन किया जाना तथा तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों हेतु अनुमन्य आकस्मिव‍क तथा 120 दिन का उपार्जित/चिकित्सकीय अवकाश स्वीकृत किये जाने के अधि‍कार का निर्वहन करना।
  • सभी प्रमुख/मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों को अपने चिकित्सालय के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की वार्षि्क गोपनीय आख्यायें/विशेष प्रतिकूल एवं सेन्सर प्रविष्टि‍यॉं स्वीकृत किये जाने के अधि‍कार होगा।
  • सभी प्रमुख/मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों को अपने चिकित्सालय का माह में 03 बार आकस्मित‍क अथवा पूर्व निर्धारित निरीक्षण किये जाने सम्बन्धी दायित्व का निर्वहन करना।
  • समस्त प्रमुख/मुख्य चिकित्सा अधीक्षक अपने चिकित्सालयों हेतु औषधि‍यों की उपलब्धता तथा ससमय उनका उपभोग नियमानुसार सुनिश्चि‍त करेंगे।
  • चिकित्सालय में उपलब्ध आवश्यक संसाधनों एवं विद्युत एवं जलापूर्ति आदि सुनिश्चि‍त करना।
  • चिकित्सालय विकास समिति के दायित्वों का निर्वहन एवं सम्बन्धि‍त विभागीय प्राविधानों/नियमों का अनुपालन सुनिश्चि‍त करना।
  • चिकित्सालय से सम्बन्धि‍त वादों एवं विधि सम्बन्धी प्रकरणों की प्रभावी पैरवी सुनिश्चि‍त करना।
  • बीमांकित व्यक्ति‍यों से सम्बन्धि‍त प्रति‍पूर्ति दावों का सम्यक परीक्षणोंपरान्त त्वरित एवं सुचारू रूप से निष्पादन कराना।
  • अति विशि‍ष्टि‍ उपचार (एस० एस० टी०)/सन्दर्भण पर प्रभावी नियंत्रण रखना तथा (एस० एस० टी०) से सम्बन्धि‍त प्रकरणों के उत्तरदायित्वों का निर्वहन करना।
  • चिकित्सालयों में अग्नि‍शमन यंत्रों को क्रियाशील रखना।
  • पाकशाला में मरीजों को मानक के अनुरूप गुणवत्तापरक भोजन उपलब्ध कराना।
  • चिकित्सालय परिसर को यथा सम्भव स्वच्छ एवं हरा-भरा रखना।
  • चिकित्सालय के अपशिो‍ष्टों का सुरक्षि‍त निस्तारण करना।
  • विकलांगों के लिए रैम्प की व्यवस्था करना।
  • उच्च अधि‍कारियों द्वारा समय-समय पर निर्गत आदेशों/निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चि‍त करना।